{"_id":"5ad2630c4f1c1b3a0b8b48be","slug":"71523737356-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसाना मिल ने बंद किए गन्ना क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसाना मिल ने बंद किए गन्ना क्रय केंद्र
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में पर्याप्त गन्ना न आने के कारण भैंसाना चीनी मिल ने गन्ना क्रय केंद्रों को बंद करना शुरू कर दिया है। छह दिन में चौगामा क्षेत्र में मिल सभी क्रय केंद्र बंद कर दिए जाएंगे।
भैंसाना चीनी मिल के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सोलंकी ने बताया कि भैंसाना चीनी मिल के क्षेत्र में 28 गन्ना क्रय केंद्र हैं। भैंसाना चीनी मिल इस समय नो केन हो रहा है। चौगामा क्षेत्र के क्रय केंद्रों से पर्याप्त गन्ना नहीं पहुंच रहा है, जबकि किसानों को भरपूर मात्रा में पर्चियां भेजी जा रही है। क्षेत्र में गन्ना कम रह गया है।
शनिवार को दाहा में मिल के गन्ना क्रय केंद्र डी और ई को बंद कर दिया । दो दिन में तवेला गढ़ी में गन्ना क्रय केंद्र को बंद कर दिया जाएगा। दोघट, भगवानपुर नांगल, गांगनौली से गन्ने की आपूर्ति नहीं हो रही है। 20 अप्रैल तक चौगामा क्षेत्र में मिल के सभी गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिए जाएंगे। इससे लगता है 30 अप्रैल तक भी मिल नहीं चल पाएगी। मिल की पेराई क्षमता एक लाख क्विंटल गन्ना प्रति दिन की है, लेकिन इस समय 40 हजार क्विंटल गन्ना प्रति दिन मिल में पहुंच रहा है। मिल कई-कई घंटे तक नो केन रहता है। उन्होंने बताया कि मिल ने दिसंबर माह का भुगतान किसानों के खातों में भेजा।