फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीआरडी जवान एसपी से मिले

पीआरडी जवान एसपी से मिले

Tue, 03 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवान एसपी से मिले
बागपत।
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के जवान एसपी से मिले और उन्हें प्रार्थना पत्र देकर नियमित रूप से ड्यूटी दिलाने और मानदेय बढ़ाने की मांग की।
पीआरडी जवानों ने एसपी को बताया विगत दिनों जनपद में 25 जवानों को ट्रैफिक पुलिस के साथ ड्यूटी पर लगाया । वे पहली नौकरी छोड़कर यातायात में लग गए थे, लेकिन विकास अधिकारी ने तीन माह बाद उन्हें ड्यूटी से हटा दिया। अब उनके पास न तो कोई नौकरी है और न ही कोई रोजगार है। इससे पीआरडी जवान अपने परिवार को चलाने में असमर्थ है, क्योंकि उन्हें ड्यूटी नियमित नहीं मिलती है।

उन्होंने एसपी से पीआरडी जवानों को ट्रैफिक पुलिस के साथ नियमित ड्यूटी दिलाई जाए और मानदेय 500 रुपये प्रतिदिन किया जाए। एसपी ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में डीएम से बात करेंगे। इस मौके पर मेनपाल सिंह, सुरेश पाल, सत्यपाल सिंह, राजकुमार, संजीव कुमार, देवेंद्र, रमेश चंद्र, बालिस्टर, दीपक, हरि राज, दिनेश, कृष्णपाल, जगवीर, राजेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, मुकेश, सोमपाल, इस्लाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed