{"_id":"5abbeb644f1c1b532a8b469b","slug":"71522264932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों का आंदोलन स्थगित
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर शिक्षकों ने धरना समाप्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने बताया कि 14 अप्रैल तक वित्त विहीन शिक्षकों की मानदेय और अन्य मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन सरकार की ओर दिया गया है। इस कारण धरने को स्थगित किया। बुधवार को धरने पर उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में शत प्रतिशत महासभा की इकाइयों का 20 विद्यालयों में गठन किया जाएगा। इसमें रामेश्वर दयाल, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक बंधु, नवाब सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार त्यागी, रेखा, ओमप्रकाश यादव, कृष्णपाल यादव, राजेश, सुनीता, तनसीर, अजय कौशिक, राजीव कुमार, कुलदीप, अंकुर त्यागी, अरुण त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन