फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी के लोगों का तहसील में प्रदर्शन और धरना

टीकरी के लोगों का तहसील में प्रदर्शन और धरना

Wed, 21 Feb 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
टीकरी के लोगों का तहसील में प्रदर्शन और धरना
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर गांगनौली से निरपुड़ा कस्बा टीकरी तक बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को काफी संख्या में टीकरी के लोग तहसील पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव गांगनौली से निरपुड़ा वाया कस्बा टीकरी की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आरईएस द्वारा बनाई जा रही है, जिसमें बहुत घटिया सामग्री लगाई जा रही है। जब क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने उनपर उल्टा पैसा मांगने का आरोप लगा दिया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देते हुए मांग की कि उन्हें सड़क के जीओ की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए, पिछले सड़क निर्माण के जिओ की छायाप्रति भी दी जाए। सड़क में लगाए गये पत्थर के परत की मोटाई काफी कम है, इसकी जांच कराई जाए। सड़क के दोनों ओर मानक के अनुरूप पटरी बनाई जाए। कहा कि सड़क पर डाली जा रही काली रोड़ी की गुणवत्ता भी खराब है इसकी जांच कराई जाये। इस मौके पर रविंद्र राठी, अरुण, पंकज, जितेंद्र, अनुज, राजवीर, बिल्लू, अमरपाल, कुलदीप, रामधन, प्रवीण वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed