{"_id":"5a7b58894f1c1bcb268b8b72","slug":"71518033033-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटिंग प्लान पर जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटिंग प्लान पर जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों को लगाई फटकार
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण हुई। हाईस्कूल और इंटर में 735 बच्चे अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छपरौली क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल और बीएसए योगराज सिंह ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। सीटिंग प्लान में गड़बड़ी पर जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाई।
जिले के 47 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण हुई। स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो पाली में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी का पेपर हुआ। इसमें 16375 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 15637 उपस्थित रहे और 734 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा दूसरी पाली में इंटर कामर्स वर्ग में सामान्य आधारित विषय का एग्जाम हुआ। इसमें 99 बच्चे पंजीकृत थे, 98 उपस्थित रहे और एक ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि उन्होंने छपरौली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे, कर्मचारियों से बात, कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है।
मंगलवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में जेडी और बीएसए योगराज सिंह ने दोघट क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जेडी ने सीसीटीवी कैमरे से बच्चों को आपस में बात करते देखा तो कक्ष निरीक्षकों को फटकार लगाई। इसके अलावा बामनौली स्कूल में सीटिंग प्लान बदलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित दूरी पर ही परीक्षार्थियों को बैठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक के लिए बीएसए से मांगे शिक्षक
बोर्ड परीक्षा के लिए करीब साढ़े चार सौ कक्ष निरीक्षकों की कमी चल रही है। इसकी पूर्ति के लिए डीआईओएस ने बीएसए को दोबारा से पत्र लिखा है। बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि मांग के अनुसार शिक्षकों को मुहैया करा दिया गया है।