{"_id":"5a7b56d54f1c1b1d368b9285","slug":"71518032597-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्यादान में चल रहे हैं दो हजार के नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्यादान में चल रहे हैं दो हजार के नकली नोट
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चल रहे शादी समारोह में टीका और कन्यादान के नाम पर दो हजार रुपये के नकली नोट का चलन किया जा रहा है। इतना ही नहीं वे लोग कन्यादान लेने वाले व्यक्ति से नकली नोट खुलवा भी रहे हैं। ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं।
चल रही शादी समारोह में कई स्थानों पर दो-दो हजार रुपये के नोट एक ही नंबर के कन्यादान में आए। जब उन लोगों ने कन्यादान के रुपये गिने तो यह मामला पकड़ में आया और दो-दो हजार के नोट पर एक ही नंबर थे। कई लोगों ने बताया कि यह गिरोह शादी विवाह मंडप में जाकर कन्यादान देने के नाम पर दो हजार रुपये के नकली नोट को खुलवाता भी है, लेकिन कन्यादान जमा करने वाला व्यक्ति उन नोट को गहराई से नहीं देखता है, क्योंकि उसे जल्दबाजी रहती है। जिन लोगों के यहां हाल में शादियां हुई, उन्होंने अपना नाम गोपनीय रख कर बताया कि ऐसे कई नोट उनके पास है।