फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कबड्डी में छपरौली के खिलाडिय़ों का धमाल

कबड्डी में छपरौली के खिलाडिय़ों का धमाल

Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में छपरौली के खिलाडिय़ों का धमाल
छपरौली (बागपत)। गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित पतंजलि जूनियर पब्लिक स्कूल में नेशनल स्टूडेंट एंड गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कबड्डी, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता कराई। कबड्डी में जिले की जूनियर और सीनियर वर्ग की कबड्डी टीमों ने गोल्ड जीतकर नाम रोशन किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद में 23 से 25 दिसंबर तक चली प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली सहित कई जिलों की टीमों ने भाग लिया। वीके क्लब की ओर से कबड्डी की टीम ने भाग लिया। सीनियर वर्ग की टीम ने हरियाणा की टीम को 34-02 के भारी अंतर से हराकर फाइनल मैच जीता। वहीं जूनियर वर्ग की टीम ने भी हरियाणा की टीम को 15-03 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता। सीनियर वर्ग की टीम में प्रदीप शबगा, आशीष, अरुण, जॉनी, अक्षय, सिद्धांत, रोहित शबगा, अजय बाछौड़, नखिल रहे। जूनियर टीम में विनीत शबगा, रवीत ककौर, आसिफ, आर्यन सिनौली, रवि ककौर, सिद्धार्थ बाछौड़, मोहित शबगा, रितिक, अक्षय राणा, सचिन, हर्ष, शंकर, सागर सिनौली रहे। कस्बे में टीम के पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed