{"_id":"5a3eaa8c4f1c1b8e698c383b","slug":"71514056332-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न संगठनों ने सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न संगठनों ने सौंपे ज्ञापन
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। भूतपूर्व सैनिक समिति बागपत ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कार्यालयों वास्ते अक्तूबर 2016 में जिलाधिकारी द्वारा आवंटित पुराने भवन की उपजिलाधिकारी बागपत परिसर में तत्काल मरम्मत को पूरा कराया जाए। बावली गांव में शहीद स्मारक के बकाया कार्यों के सुंदरीकरण, निर्माण व विस्तारीकरण की कार्रवाई पूरी करने की मांग की। इस मौके पर महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह तोमर, मनोज, महक सिंह, सूबे सिंह आदि रहे। राष्ट्रीय जाट संघर्ष समिति ने लोयन मलकपुर गांव में नाले की सफाई कराने की मांग की। इसमें डॉ. प्रताप, दीपक प्रधान, बोबी, रविंद्र, कृष्णपाल, सुखपाल, तेजपाल, देवेंद्र, ओमवीर आदि रहे। आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रीना शर्मा और जिला प्रभारी रविंद्र गुप्ता ने भारत की जननी सुरक्षा योजना में उप्र के समस्त जनपदों में पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में साधन विहीन गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रसव के रोगियों की रक्षा का दायित्व निभाने वाली आशा की मांगों और समस्याओं के निराकरण की मांग की।
चौधरी चरण सिंह के सपने करेंगे साकार
रमाला (बागपत)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि वह चौधरी चरण सिंह के सपने साकार करेंगे। हम उनके सपनों को साकार करने का पूरा प्रयास करेंगे। यह घोषणा वे उनकी कर्म भूमि छपरौली के रमाला मिल में कर रहे है और किसानों को भी काफी सुविधा प्रदान कराई जाएगी।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के सपने करेंगे साकार
रमाला (बागपत)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि वह चौधरी चरण सिंह के सपने साकार करेंगे। हम उनके सपनों को साकार करने का पूरा प्रयास करेंगे। यह घोषणा वे उनकी कर्म भूमि छपरौली के रमाला मिल में कर रहे है और किसानों को भी काफी सुविधा प्रदान कराई जाएगी।
विज्ञापन