{"_id":"5a3c0f0d4f1c1bb34a8b7b08","slug":"71513885453-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंथला मार्ग के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 47 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंथला मार्ग के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 47 करोड़
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। सीएम योगी आदित्यनाथ किसान दिवस पर जिले को मुख्य रूप से सात योजनाओं का तोहफा देंगे। रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण के अलावा बंथला मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर करीब 47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला राजकीय पुस्तकालय के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान दिवस पर रमाला मिल के विस्तारीकरण और कोजन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा छह योजनाओं को भी हरी झंडी मिली है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि जिला राजकीय पुस्तकालय के 68.75 लाख रुपये से होने वाले नवनिर्माण का शिलान्यास, केंद्रीय मार्ग निधि के अंतर्गत 47 करोड़ की लागत से बंथला-ढिकौली मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, फूड हाउसिंग योजना से टाइप-4 के 12 आवासों का लोकार्पण, जिला संयुक्त चिकित्सालय में 97.85 लाख रुपये की लागत से बनें ट्रामा सेंटर का लोकार्पण, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 35.73 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई पशु रोग निदान प्रयोगशाला और बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शहीद पार्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
लेकिन कब चलेगा ट्रामा सेंटर
रमाला। जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। लेकिन अभी इससे आमजन को लाभ होने वाला नहीं है। न स्टाफ तैनात किया गया है और न ही यहां पर जांच के लिए मशीनें उपलब्ध हैं। सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा कहती हैं कि फिलहाल भवन का लोकार्पण कराया जा रहा है। शासन को स्टाफ की बाबत पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
गन्ना किसानों को क्या मिलेगी राहत?
रमाला। चीनी मिल के विस्तारीकरण के अलावा वेस्ट यूपी के किसान सीएम योगी आदित्यनाथ से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। चीनी मिलों पर बकाया भुगतान किसानों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा ऋणमाफी, चकबंदी समेत अन्य कई योजनाएं हैं, जिनमेें किसान सरकार से राहत की अपेक्षा करती है।