{"_id":"5a089d384f1c1bd1408b625b","slug":"71510513976-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण की धुंध या कोहरे का कहर बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण की धुंध या कोहरे का कहर बरकरार
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मौसम में बदलाव के साथ ही नगर और क्षेत्र में धुंध की चादर छा गई है। वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। चिकित्सक इसे पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण और भविष्य की चेतावनी बता रहे हैं।
मंगलवार की सुबह अचानक से ही आसमान में धुंध छा गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह मेें कुछ समय के लिए हल्की धूप के साथ सूर्यदेव दिखाए । इसके बाद दिनभर एक किरण नहीं दिखी। यहीं हाल बुधवार को रहा। धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन सुबह से ही लाइट जलाकर सफर करते देखे गए। सुबह में धुंध होने पर लोग यह नहीं समझ रहे थे कि यह फॉग है या स्मॉग। रविवार को सुबह करीबन दस बजे थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव की रोशनी दिखी। इसके बाद सूरज की रोशनी को प्रदूषण की धुंध ने अपने आगौस में समेट लिया। पूरे दिन मौसम में धुंध की चादर छाई रही। लोगों ने कहा कि गत वर्ष इसी तरह मौसम मेें धुंध छाई थी। वहीं चिकित्सक उसे प्रदूषण की धुंध बताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने कहा मौसम परिवर्तन के साथ धुंध बढ़ी है, लेकिन सड़कों पर अत्यधिक वाहनों के चलते प्रदूषण भी बढ़ रहा है, इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
कोहरे के कारण वाहनों की स्पीड पर लगा ब्रेक
बागपत। जनपद में कोहरा शनिवार रात से ही शुरू हो गया था। जो रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक रहा। इस कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में भी वाहनों की लाइट जलती नजर आई।