{"_id":"5a0757c54f1c1b8d698bad57","slug":"71510430661-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त मेरठ से मिले रंछाड के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त मेरठ से मिले रंछाड के ग्रामीण
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
रंछाड गांव के ग्रामीण का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कई मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर मेरठ में मंडलायुक्त से मिला।
समाज सेवी रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में गांव से एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ में मंडलायुक्त डॉ.प्रभात कुमार से मिला और कई मुद्दों को रखा। इसमें चीनी मिलों द्वारा किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में से शादी ब्याहों व आकस्मिक बीमारी आदि में डीएम की संस्तुति पर धनराशि दी जाए, जो व्यवस्था कई माह से बंद है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति दी जाए, गन्ना क्रय केंद्रों पर पर्ची इंडेंट पर्याप्त भेजा जाए और घटतौली पर रोक लगाई जाए। कृष्णा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए साफ पानी छोड़े जाने की पहल पर मंडलायुक्त का प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताया और हिंडन नदी को भी प्रदूषण से मुक्त करने के लिए औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट डाले जाने पर रोक लगाने और साफ पानी छोड़ने की भी मांग रखी। उनके साथ देवेंद्र प्रधान, कटार सिंह, ओमवीर, जितेंद्र, ओमपाल, धर्मेंद्र आदि रहे।