{"_id":"59f62dd14f1c1bd9798b8fec","slug":"71509305809-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आंखमिचौली से लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आंखमिचौली से लोग हुए बेहाल
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर और क्षेत्र में विद्युत निगम द्वारा की जा रही अंधाधुंध कटौती से नगरवासी परेशान हैं। लोगों को बिजली और पानी की किल्लत से जूझना पड़ गया है, इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा नगरवासियों के अलावा क्षेत्र के लुहारी, बावली, ढिकाना, बाम, बड़का, औसिक्का, मलकपुर, गूंगा खेड़ी, बिजरौल आदि गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत द्वारा की जा रही अंधाधुंध विद्युत कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से लोग पानी की किल्लत से भी जूझने पर विवश है। लोगों का कहना है कि बिजली न होने के कारण उनकी फसलें बिन पानी सुख रही है। पशुओं का चारा काटने को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नही हो ही है। वहीं एक्सईएन द्वितीय के अवर अभियंता इंद्रपाल का कहना था कि कभी-कभार लाइनों में फाल्ट आ जाने के कारण विद्युत बंद करनी पड़ती है।