{"_id":"6a987bfa07638cae600369d9","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158078-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ छात्र, सिरसा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ छात्र, सिरसा में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। चार दिन पहले ट्रेन से लापता हुआ नौवीं कक्षा का छात्र कार्तिक जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्यों का शिकार हो गया था, जो छात्र से मोबाइल और बैग छीनकर ले गए। नशे की हालत में छात्र ट्रेन में बैठकर हरियाणा के सिरसा पहुंच गया था, जिसे तलाशने के बाद पुलिसकर्मियों ने परिजनों को सौंप दिया।
कंडेरा गांव निवासी संतोष ने चार दिन पहले अपने बेटे कार्तिक की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के ईएसआईसी अस्पताल में कर्मी है और चार दिन पहले बेटा कार्तिक ट्रेन में बैठकर उनसे मिलने आ रहा था, लेकिन रास्ते में फोन बंद होने पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तलाशने के बाद भी कार्तिक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी और रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
इसमें जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि छात्र हरियाणा के सिरसा रेलवे स्टेशन पर मिल गया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि ट्रेन में दो युवक उसे मिले, जिन्होंने खाने के लिए मिठाई दे दी थी। मिठाई खाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। तभी दोनों युवक उसका बैग और मोबाइल लेकर भाग गए। इसके बाद नशे की हालत में सिरसा पहुंच गया। पूरे मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।