फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भूमाफिया से भूमि को कराए कब्जा मुक्त

भूमाफिया से भूमि को कराए कब्जा मुक्त

Sun, 10 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
भूमाफिया से भूमि को कराए कब्जा मुक्त
भूमाफिया से भूमि को कब्जा मुक्त कराए
विज्ञापन

बागपत। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं। बेदखली के मुकदमे से भी नहीं बचा जा सकेगा। मंडलायुक्त ने डीएम को निर्देशित किया मुकदमा करने के बजाए जमीन को कब्जा मुक्त कराने पर ध्यान दें। हर हाल में भूमाफिया से भूमि को कब्जा मुक्त कराए।
जिले में काफी मात्रा में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से लोगों का कब्जा है। तालाब से लेकर खाद के गड्ढों की जमीन को कृषि भूमि में मिला लिया है। तालाबों पर आलीशान मकान बना रखे। रास्ते से लेकर श्मशान घाट की जमीन निजी इस्तेमाल में ली जा रही है। प्रशासन की लापरवाही के कारण जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो रही है। कब्जाधारी लोग तहसील कर्मचारियों से साठगांठ कर बेदखली का मुकदमा दायर कर जमीन पर काबिज हो जाते है। बाद में वाद चलता रहता है। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने डीएम को निर्देशित किया है कि सरकारी जमीन को हर हाल में कब्जा मुक्त कराना है। मुकदमेबाजी से बचकर लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर भूमि से कब्जा हटवाया जाए। तहसील स्टाफ को इस तरह की कार्रवाई करने से रोका जाए। मंडलायुक्त ने कहा जिस भी सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति पर लोगों का कब्जा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उक्त जमीन पर कब्जा न होने दिया जाए। इसके अलावा अभी तक कितनों के खिलाफ कार्रवाई की, इसकी सूचना भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed