फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   53 हजार कृषकों के खाते में पहुंची दूसरी किश्त

53 हजार कृषकों के खाते में पहुंची दूसरी किश्त

Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
53 हजार कृषकों के खाते में पहुंची दूसरी किश्त
बागपत। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत जिले के करीब 53 हजार कृषकों को द्वितीय किश्त का लाभ मिल गया है। दो हजार रुपये की किश्त खाते में पहुंच गई है। मोबाइल में एसएमएस मिलते ही किसानों के चेहरे पर खुशी झलकी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने अंतिम बजट में कृषकों की आय में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई। इसमें ऐसे किसानों का चयन किया, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम भूमि है। योजना के माध्यम से तीन किश्तों में छह हजार रुपये कृषकों के खाते में पहुंचने की शुरूआत की। प्रथम किश्त का लाभ तो कृषकों को मिल गया है। अब करीब 53 हजार जिले के कृषकों को दूसरी किश्त का भी लाभ मिला है। दो हजार रुपये की धनराशि खातों में पहुंच गई है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि वहीं करीब एक हजार कृषक ऐसे भी जिनके ज्वाइंट खाते थे। जिनकी प्रथम किश्त और द्वितीय किश्त चली गई थी। उनके खाते से धनराशि वापस कर ली गई है। एकल खाताधारक किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed