फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालाजी भगवान की शोभायात्रा निकाली

बालाजी भगवान की शोभायात्रा निकाली

Sun, 21 Apr 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बालाजी भगवान की शोभायात्रा निकाली
बड़ौत (बागपत)। बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में घनश्याम गंज मंडी स्थित सत्यनारायण मंदिर से बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रात्रि में मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का उद्घाटन चेयरमैन अमित राणा ने किया। सारथी सुशील कुमार गुप्ता रहे। सुंदर कांड का आयोजन नीरज जैन, पुरस्कार वितरण सत्यम अग्रवाल, ध्वजारोहण कर्ता राकेश कुमार जैन, प्रसाद वितरण जयभगवान शर्मा, छत्र भेंटकर्ता विवेक गुप्ता, चंवर ढुलावन कर्ता नरेश कुमार बंसल, नियम जैन, चोला भेंटकर्ता राजीव, स्वागताध्यक्ष सोहन पाल गुप्ता रहे। अतिथि के रूप में विधायक केपी मलिक रहे। शोभायात्रा का यह जुलूस मंदिर से चलकर भगवान महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, ठाकुरद्वारा, लोहिया बाजार, नेहरू मूर्ति, अतिथि भवन, गांधी रोड, सारंग सिनेमा रोड, शिव चौक होते हुए सत्यनारायण मंदिर पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगेे बैनर लेकर बच्चे चलेे। उसके पीछे ढोल बजाए एवं आतिशबाजी छुड़ाई । शोभायात्रा में दिल्ली, मेरठ, खेकड़ा, बड़ौत, टटीरी, बिनौली के बैंड धार्मिक धुनें बजाते चलेे। बैंडों के बीच-बीच में गणेश, स्वच्छ भारत अभियान, देश भक्ति, वैष्णो देवी दर्शन, बालाजी दर्शन, महाकाली शुम्भा, निशुम्भ, जल रास एवं राम दरबार की भव्य झांकियां चली। पीछे मथुरा की भजन मंडली व उसके पीछे बालाजी का सजा हुआ रथ रहा, इसकी जगह-जगह श्रद्धालु पूजा- अर्चना की। इसमें समिति के अध्यक्ष प्रवीण बग्घा, राजीव गर्ग, पंकज गुप्ता, मनोज जिंदल, नीरज गुप्ता, बिटू राज शर्मा, राजीव, राज कुमार, दिनेश, महेश चंद, राम कुमार गोयल, आकाश बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed