{"_id":"5ca11610bdec224e4c2039a4","slug":"61554060816-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अप्रैल तक किसानों का 75 फीसदी भुगतान : अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अप्रैल तक किसानों का 75 फीसदी भुगतान : अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एलान किया कि किसानों का पांच अप्रैल तक 75 फीसदी भुगतान कराया जाएगा। आचार संहिता से पहले ही इसकी तैयारी कर ली गई थी। कैराना से पलायन कराने वाले ही खुद पलायन कर गए हैं। समझौता एक्सप्रेस में बम ब्लास्ट के बाद कांग्रेस ने वोट की राजनीति कर हिंदू आतंकवाद की बात कही। कोर्ट के फैसले के बाद अब राहुल बाबा को अब देश से माफी मांगनी चाहिए। कटाक्ष किया एयर स्ट्राइक के बाद राहुल बाबा और पाकिस्तान के नेताओं की शक्ल एक जैसी क्यों दिखती है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बुआ-भतीजे के साथ अब दादा भी भाजपा के सामने चुनाव में है।
दोघट के गांधी इंटर कॉलेज में आहूत विजय संकल्प सभा में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के 58 हजार करोड़ रुपये का अब तक भुगतान भाजपा सरकार कर चुकी है। पांच अप्रैल तक किसानों को वर्तमान पेराई सत्र का 75 फीसदी भुगतान कर दिया जाएगा। बागपत के किसानों के लिए रमाला चीनी मिल का दोहरीकरण किया गया। गन्ना किसानों की आय 22 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि राहुल बाबा चुनाव में पर्यटन पर निकले हैं। कांग्रेस की सरकार में देश के जवानों का सिर काटकर दुश्मन ले जाते थे, लेकिन दस साल तक कोई जवाब नहीं दिया। पुलवामा के अटैक के बाद देश सकते में था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर, ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर पाकिस्तान और आतंकवाद को करारा जवाब दिया। पाकिस्तान को जवाब देने के बाद बुआ-भतीजे और राहुल बाबा के मुंह पर हवाईयां उड़ रही थी। उन्हें तो यह भी मालूम नहीं पड़ा रहा था कि पाकिस्तान के नेता और राहुल बाबा का मुंह एक जैसा क्यों दिख रहा है। सेना ने बहादुरी दिखाई और यह लोग सुबूत मांग रहे हैं, पाकिस्तान का साथ देने का काम कर रहे हैं। पाकिस्तान की संसद की हाय-तौबा देख लेने से ही सुबूत मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को महाभारत पढ़ना चाहिए, गंधर्वों के सामने कौरव-पांडव भी एक हो गए थे। राहुल सवाल पूछकर पीएम मोदी के प्रति देश की जनता के मन में शंका पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
भाजपा की नीति है कि अगर पाकिस्तान गोली चलाएगा तो हम गोला चलाएंगे और अगर वह ईंट फेंकेंगे तो हम पत्थर से जवाब देंगे। देश के जवानों की जान सस्ती नहीं है।
समझौता एक्सप्रेस पर बम ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल बाबा जरा शर्म करो, हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकते। राजनीति करने के लिए हिंदू टेरर का नारा दिया। पंचकूला कोर्ट के जजमेंट से स्थिति साफ हो गई। स्वामी असीमानंद के खिलाफ सुबूत नहीं मिले। जिन आतंकवादियों ने हमला किया, उन्हें छोड़कर देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
शाह ने कहा कि बुआ भतीजे के साथ यूपी में अब दादा (अजित सिंह) का गठबंधन हो गया है। गठबंधन का ललकारा कि सपा-बसपा-रालोद अगर चाहें तो राहुल और प्रियंका वाड्रा को भी साथ लेकर चुनाव लड़ें, भाजपा का विजयी रथ नहीं रोक सकते। भाजपा ने यहां कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया है। कैराना में पलायन कराने वाले खुद ही पलायन हो गए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गठबंधन तो बेईमानों का ठग बंधन है। यह कौरवों और पांडवों की लड़ाई जैसा चुनाव है।