{"_id":"5c608085bdec22270200dae8","slug":"61549828229-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन का साथ दे कांग्रेस - तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन का साथ दे कांग्रेस - तोमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरेली के पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ सपा नेता डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार के नुमाइंदों ने झूठ बोलकर अपना कार्यकाल पूरा किया। भाजपा को रोकना है तो कांग्रेस को गठबंधन का साथ देना चाहिए।
रविवार को सिरसली में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जब नोट बंदी की तो सरकार ने यह घोषणा की कि इससे कालाधन, भ्रष्टाचार व आतंकवाद खत्म होगा। लेकिन इनमें से कोई भी समाप्त नहीं हुआ। नोट बंदी से लघु उद्योग धंधे चौपट हो गए। किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच साल तो कुछ नहीं किया, चुनाव से पहले लोकलुभावन घोषणा मजाक है। उन्होंने कहा कि जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा, तब तक आर्थिक उन्नति नहीं होगी। भाजपा केवल हिंदुत्व के मुद्दे पर जाति धर्म में बांटकर वोट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को गठबंधन का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश में बेरोजगारी सबसे ज्यादा बढ़ी है। इस अवसर पर राजू प्रधान, ओमपाल, कवल सिंह शामिल रहे। ब्यूरो