फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संतनगर की पहलवान बहनों ने गोरखपुर में पदक जीते

संतनगर की पहलवान बहनों ने गोरखपुर में पदक जीते

Sun, 18 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
संतनगर की पहलवान बहनों ने गोरखपुर में पदक जीते
बिनौली (बागपत)। गोरखपुर में चल रही उत्तर प्रदेश कुश्ती चैंपियनशिप में संतनगर गांव की मल्ल बहनों ने पदक जीते। नीलम तोमर ने स्वर्ण और मेघना ने रजत जीता। गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 नवंबर से भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय सीनियर उत्तर प्रदेश कुश्ती चैंपियनशिप में संतनगर की नीलम ने यूपी पुलिस की ओर से प्रतिनिधित्व किया। मेघना तोमर ने सीआरपीएफ की ओर से भाग लिया। दोनों मल्ल बहनों ने 72 किग्रा भार में चुनौती पेश की। प्रथम और द्वितीय चक्र के बाद सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में दोनों सामने हुई, इसमें नीलम ने अंक के आधार पर जीत हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया जबकि मेघना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दोनों पहलवान बहनों के पदक जीतने पर गांव में परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed