फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में कमल संदेश लेकर सड़कों पर उतरे भाजपाई

बागपत में कमल संदेश लेकर सड़कों पर उतरे भाजपाई

Sun, 18 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत में कमल संदेश लेकर सड़कों पर उतरे भाजपाई
बागपत। कमल संदेश यात्रा लेकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश में विकास की नई परिभाषा गढ़ी है। युवा देश की ताकत हैं और भाजपा सबसे मजबूत पार्टी। किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं के हित में विकास कार्य कराए जाते रहेंगे।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान से भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा के प्रत्येक बूथ से युवा बाइक रैली में शामिल होकर बड़ा संदेश दिया है। देश में विकास तेजी के साथ हुआ है। कानून व्यवस्था अच्छी है। किसान, गांव के विकास और नौजवानों को रोजगार देने का काम तेजी से हुआ है। 70 साल के इतिहास में कोई पार्टी इतना काम नहीं कर पाई है। अतिथियों ने राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डॉ. सत्यपाल सिंह की अगुवाई में मेरठ रोड पर मीतली के निकट मैदान तक रैली पहुंची। इसमें बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत विधायक केपी मलिक, प्रदेश संगठन मंत्री वाईपी सिंह, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, सिवाल खास विधायक जितेंद्र सतवई, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, लोकसभा संयोजक रामपाल नेहरा एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी अजय गोयल, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, अजीत सिंह, अलका तोमर, खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, अनिल चौहान, कुल प्रकाश, नीरज कौशिक, सुदेश चौहान, रविंद्र राठी, जय कुमार, चंद्रवीर तोमर, भूपेंद्र शर्मा, राहुल तोमर, नरेश वर्मा, भूपेंद्र चौहान, राजेश खुराना, लता सिसौदिया, जयकरण सिंह, लोकेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, प्रकाश मलिक और रणीवर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम, लोग बेहाल
बागपत। डिग्री कॉलेज से रैली के शुरू होते ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। बड़ौत रोड और दिल्ली रोड पर ही वाहनों को रोक दिया। इससे वाहन चालकों के पसीने छूट गए। कई किलोमीटर लंबी बाइक रैली के चलते पुलिस को जाम खुलवाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह के निर्देशन में जाम खुलवाया। इससे पहले चांदीनगर मार्ग पर महिला थाने के पास वाहनों को रोका गया। दिल्ली रोड पर एक साइड से वाहनों को निकाला। बड़ौत रोड पर राष्ट्र वंदना चौक पर रैली को देखकर सभी वाहनों को रोक दिया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह स्वागत, महिलाओं की भी भागीदारी
बागपत। रैली का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों से स्वागत किया। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर व्यापारियों ने फूलों से बाइक रैली में सवार लोगों का स्वागत किया। अग्रवाल मंडी टटीरी पहुंचने पर स्वागत किया वहीं ढोल की थाप पर युवकों ने जमकर नृत्य किया। रैली में महिलाएं भी पहुंची।


सैकड़ों युवा पहुंचे रैली में
अग्रवाल मंडी टटीरी। बाइक रैली में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार समर्थकों के साथ पहुंचे। कस्बे से सैकड़ों की संख्या में युवा कमल संदेश बाइक रैली में शामिल हुए। पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास समिति के राष्ट्रीय सचिव नरेश मानव, मनोज आर्य ने रैली का फूलों से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed