{"_id":"5ba69946867a557eca091482","slug":"61537644870-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की 400 गज जमीन पर भूमाफिया की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की 400 गज जमीन पर भूमाफिया की नजर
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। रटौल में ग्राम समाज की 400 गज जमीन पर भूमाफिया की नजर है। कई बार प्रशासन कब्जे को गिरा चुका है। फर्जी बैनामा भी कराए गए। अब दोबारा कब्जे का प्रयास है। प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में लोगों ने एडीएम को शिकायती कर कार्रवाई की मांग उठाई।
जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुबस्सिर और प्रधान नसरीन जाकिर ने एडीएम अनिल कुमार मिश्रा को बताया कि गांव में 400 गज जमीन है जो ग्राम समाज की भूमि है। इस पर कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। जिस पर निर्माण कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों शिकायत कर उससे रोका। उन्होंने बताया कि 1992-1993 में गांव के दो लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकान बना दी। इससे तत्कालीन एसडीएम बागपत हरज्ञान सिंह पुंडीर ने जांच कर निर्माण को तुड़वाकर समतल करवाया। इसके बाद 2013 में दोबारा से तीन लोगों ने फर्जी बैनामा कराकर निर्माण कराया, उसको भी एसडीएम के आदेश पर तुड़वाया। भूमाफिया ने दोबारा से फर्जी बैनामा करवाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में अशांति का माहौल पैदा किया है। एडीएम से उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने एसडीएम खेकड़ा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसमें जाकिर, शेरू, कुर्बान, वकील अहमद, चौधरी फारूख, युसूफ, शाजिद, शाहिद, शकील, मुरसलीन, चांद, निजाकत, शब्बीर मौजूद रहे।