{"_id":"5b68a1f74f1c1be2588b5664","slug":"61533583863-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की वर्षा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की वर्षा : डीएम
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि श्रावण मास की शिवरात्रि का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला आठ से 11 अगस्त तक पुरा महादेव मंदिर में चलेगा। मेले को सकुशल संपन्न कराने विभिन्न मार्गों का एसपी के साथ निरीक्षण किया। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सोमवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। बुढ़ाना, भड़ल, बरनावा कांवड़ मार्ग तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्हें कमियां भी मिली, जिन्हें ठीक करने के संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश दिए। पुरा महादेव मंदिर गेस्ट हाउस में श्रावण मास के मेला संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा 24 घंटे विद्युत रहनी चाहिए। जहां भी कमी दिखे हुए तुरंत ठीक कराए। कांवड़ियों को जनपद की सीमा के अंदर कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। शिवभक्तों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा होगी। ड्रोन सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। कांवड़ मार्ग पर एलईडी लाइटों से प्रकाश व्यवस्था होगी। अधिकारी और कर्मचारियों को अपना आचरण व्यवहार ठीक रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह शिविरों में ढाबा में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करें तथा सुनिश्चित करें कि ढाबों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित हो। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि मंदिरों के आसपास सफाई जल आपूर्ति, आवारा पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था की जाए। शाहजहांपुर के ग्राम प्रधान को प्राथमिक विद्यालय में लगे पेड़ की छटाई करने के निर्देश दिए ।
एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सुरक्षा की माकूल व्यवस्था रहेगी। जनपदों को पीएसी और आरएएफ भी दी। कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कांवड़ मार्ग के भ्रमण के समय सभी पुलिसकर्मियों को अपना व्यवहार ठीक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल, अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह, मेला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार यादव, डीपीआरओ आलोक शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव कुमार आर्य, सीडीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भड़ल मार्ग पर अंधेरा, कांवड़िया परेशान
दाहा। भड़ल गांव में दो दिन से बिजली न आने से कांवड़ मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है। अंधेरे में यहां से गुजरने पर कांवड़ियों को परेशानी हो रही है। शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसमें कंवर पाल, जितेंद्र, विकास, वीरेंद्र, ओमपाल, शौकेंद्र, राजीव, दीपक ने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या हल करने की मांग की।