{"_id":"5b3688c54f1c1bee388b46e4","slug":"61530300613-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सदस्यों की सूची से चुनाव कराना चाहते है लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सदस्यों की सूची से चुनाव कराना चाहते है लोग
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दि मुस्लिम जाट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने डीएम से शिकायत कर कहा गांव के तीन लोगों पर अवैध तरीके से मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा का प्रबंधक समिति का चुनाव कराना चाह रहे हैं। आरोप लगाया कि फर्जी लैटर पैड पर फर्जी सूची बनाकर डीआईओएस को दी। जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एसोसिएशन के लोगों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से शिकायत की। बताया कि मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा के दि मुस्लिम जाट स्कूल एसोसिएशन का गांव के तीन लोगों ने फर्जी लैटर पैड छपवाकर उस पर फर्जी सूची बनाकर डीआईओएस के समक्ष प्रस्तुत कर दी। उनके द्वारा गलत तरीके से प्रबंध समिति का चुनाव कराना चाहते है। जबकि वह सदस्यों की सूची में भी शामिल नहीं हैं। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने पंजीकृत सोसाइटी का मूल नवीनीकरण प्रमाण पत्र अवैध तरीके से हथियाकर विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव करा रहे हैं जो कि अवैध हैं। यह चुनाव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921, अनमोदित प्रशासन योजना 1981 की धारा 2 उपधारा 7 के प्रावधानों के विपरीत है। कई बार डीआईओएस को इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने डीएम से इसकी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और दि मुस्लिम जाट स्कूल एसोसिएशन असारा के साधारण सभा के विधि मान्य सदस्यों द्वारा चुनाव कराने की मांग की। डीएम ने उन्हें कार्रवाई आश्वासन दिया। इसके बाद सभी डीआईओएस बृजेंद्र कुमार से मिले और समस्या बताई। इसमें उस्मान, हसन अली, साबिर, मुकीम, नियाजू, यासीन, शकील, महरद्दीन, इसरार, मांगे आदि मौजूद रहे।