{"_id":"5adb95f04f1c1b3b0b8b5e02","slug":"61524340208-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज निर्मल हिंडन अभियान, प्रशासन ने कमर कसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज निर्मल हिंडन अभियान, प्रशासन ने कमर कसी
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निर्मल हिंडन अभियान को धार देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को प्रात: सात बजे 200 सफाई कर्मचारी, बीडीओ और अन्य अफसर पुरा गांव में नजर आएंगे। डीडीओ ने सभी बीडीओ को नोटिस जारी करते हुए समय पर पुरा गांव पहुंचने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में मंडलायुक्त के पहुंचने की भी संभावना है।
प्रदूषित हिंडन का जल जीवन देने के बजाए जिंदगी लील रहा है। सैकड़ों लोगों गंभीर रोगों से त्रस्त है। जिसका सबसे बड़ी वजह प्रदूषित जल है। नदी की कल-कल करती जल धारा अब गंदे नाले से भी बदतर हो गई है। इसका मुख्य कारण फैक्ट्रियों का गंदा जल और गांव-शहर के गंदे नाले हैं। जिससे नदी का पानी दूषित हो गया है। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन का निर्मल बनाने के लिए अभियान चलाया है। रविवार से अभियान की शुरूआत होगी। जिले के सैकड़ों अधिकारी और सफाई कर्मचारी पुरा गांव से अभियान के तहत सफाई करांएगे। इसके लिए कर्मचारियों से लेकर अफसरों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। 200 सफाई कर्मचारी सुबह सात बजे पुरा गांव पहुंचेंगे। डीडीओ हुब लाल ने सभी बीडीओ को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया 200 सफाई कर्मचारी मय सफाई उपकरणों के वह खुद मौके पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अपने-अपने विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में तैनात समस्त सफाई कर्मचारियों एवं समस्त पंचायत सचिवों को निर्देशित कर दें कि वे अपने ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर उक्त तिथि निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह मंडलायुक्त की शीर्ष प्राथमिकता का अभियान है इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही सहन नहीं होगी। चेतावनी दी शिथिलता बरतने पर प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।