{"_id":"5ac529c14f1c1bf0618b5885","slug":"61522870721-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया हंगामा
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हाईटेंशन लाइन के तार से जली ईख की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को बिजरौल गांव के किसानों ने बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया, हालांकि अधिकारियों के न मिलने पर उन्हें वहां से मायूस लौटना पड़ा।
किसानों का कहना था कि गांव के जंगल के खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन जर्जर हो चुकी है। आए दिन तार टूटकर गिरने से किसानों की फसल जल रही है। तीन दिन पहले भी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से गांव के भंवर सिंह की दो बीघा और फेरू की पांच बीघा ईख जल गई थी। सूचना के बाद भी कोई विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में अधिकारियों के न मिलने पर किसान मायूस होकर लौट गए। एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने कहा जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। मांग करने वालों में दीपक, सुधीर, प्रमोद, बिजेंद्र, पंकज, अमित, अनिल आदि रहे।