{"_id":"5aa2db4a4f1c1ba9758b488b","slug":"61520622410-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे व्यक्ति की मौत
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से झुलसे व्यक्ति की मौत
छपरौली। रठौड़ा में चार दिन पूर्व करंट लगने से झुलसे व्यक्ति की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने लाइनमैन पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लाइनमैन रूकम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रठौड़ा गांव निवासी मुस्तकीम (40) पुत्र आसलीही छह मार्ग को करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई तासीन ने बताया कि मुस्तकीम को गांव का ही रहने वाला लाइनमैन रूकम अपने साथ यह कहकर ले गया था कि गांव में बिजली के खंभे पर कुछ काम कराना है। बिजली घर से शटडाउन ले रखा है। वह मुस्तकीम को हलालपुर फीडर की हाईटेंशन विद्युत लाइन पर ले गया और उसे खंभे पर चढ़ा दिया। खंभे पर चढ़ते ही उसे जोर से करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उसने लाइनमैन रूकम के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने बताया कि मृतक के पांच बच्चे है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए।