फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू

यूपी बोर्ड परीक्षा सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू

Wed, 07 Feb 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार को नगर और क्षेत्र के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुई। परीक्षा देने को लेकर दोनों ही पाली में विद्यार्थियों की भारी भीड़ परीक्षा केंद्रों पर जुटी रही। सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में जाने दिया । प्रवेश पत्र की जांच की । परीक्षा को नकलहीन बनाने के लिए मोबाइल परीक्षा केंद्र से बाहर रखा। परीक्षा केन्द्रों के पास खडे़ अभिभावकों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर भगाया। कई परीक्षा केन्द्रों पर देरी से पहुंचे विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बड़ौत नगर के जनता इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज, श्रीराम इंटर कॉलेज, श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सहित तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले दर्जनों परीक्षा केंद्रों में मंगलवार की सुबह पुलिस बंदोबस्त के बीच जहां प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढे़ सात बजे से शुरू कराई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से सवा पांच बजे तक कराई। परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की भारी भीड़ जुट गई। इससे परीक्षा केंद्रों के पास जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान विद्यार्थियों व पुलिस कर्मियों में नोंकझोंक भी हुई। परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की। इतना ही नहीं जिस रूम में परीक्षा देनी थी, वहां पर भी विद्यार्थियों की तलाशी ली । परीक्षा को नकलहीन बनाने के लिए किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल व अन्य सामग्री लेकर अंदर नहीं जाने दिया । केन्द्रों से 50-50 मीटर दूरी तक भी अभिभावकों को पुलिस ने खड़ा नहीं होने दिया। परीक्षाओं के लिए जनता वैदिक इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया। मेरठ से भी सचल टीम परीक्षा केन्द्रों पर पहुंची और विद्यार्थियों की तलाशी ली। दूसरी तरफ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होते ही बिजली हुई गुल
बड़ौत। नगर व क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर जैसे ही प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई बिजली गुल हो गई। इससे अंधेरे के चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केन्द्रों पर प्रकाश की व्यापक व्यवस्था न होने के कारण विद्यार्थियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगाई महिला कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार महिला कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाने को लेकर लापरवाही की। नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में एक भी महिला कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed