{"_id":"5a5124184f1c1b0b788b6db8","slug":"61515267096-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोताना के खिलाड़ियों ने हिसार में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोताना के खिलाड़ियों ने हिसार में लहराया परचम
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हरियाणा के हिसार में हुई द्वितीय नेशनल सब जूनियर, जूनियर और सीनियर फेडरेशन कप 2018 में आंचल बहु उद्देश्य स्पोर्ट्स एकेडमी कोताना के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कोच पूजा वर्मा ने बताया कि एक से तीन जनवरी तक हिसार में चली प्रतियोगिता में आंचल बहु उद्देश्य स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। शूटिंग प्रतियोगिता में एकेडमी के शूटर पीयूष नेहरा ने स्वर्ण पदक, अग्निवेश चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। तीन हजार किलोमीटर दौड़ में सुमित ने कांस्य, दीपक ने सिल्वर व 1500 मीटर दौड़ में विक्रांत ने सिल्वर पदक हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में एकेडमी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी टीम में नितिन राठी, मोहित राठी, सागर राठी, राहुल राठी, अंकित बालियान, शिवम बालियान, शुभम कुमार, प्रशांत दीक्षित, सम्राट कुंडू, सौरभ शर्मा, अंकित कुमार, शुभम कुमार, नील कमल, रोहित कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों का एकेडमी पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।