{"_id":"5a3c0c2e4f1c1bd0408be5d4","slug":"61513884718-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण कराने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण कराने की अपील की
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों और अन्य छात्र-छात्राओं के साथ बैठक कर छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने की। संचालन मीडिया प्रभारी राजन जैन ने किया। चेयरमैन ने कहा राजनीतिक का पहला पायदान छात्रसंघ चुनाव है। यहीं से ही छात्र राजनीति में अपना कदम रखता है। इसी चुनाव के सहारे वह चेयरमैन, विधायक, मंत्री पदों तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा राजनीतिक का मतलब दंगा फसाद या फिर रौब गालिब करना नहीं है। बल्कि राजनीतिक का मतलब है कि लोगों की समस्याओं व क्षेत्र का विकास करना। छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी छात्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की अपील की। बाद मेें एबीवीपी पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अक्षय चौहान सहित अन्य पैनल के लिए जीत की मांग की। बाद में हेमंत खेाखर के लिए कॉलेज पहुंचकर वोट मांगे। इसमें छात्रनेता प्रियवत राणा, मोहित तोमर, बंसत, चिराग, राहुल कुमार आदि रहे।