फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहीदों का बलिदान भुलाया नही जा सकता

शहीदों का बलिदान भुलाया नही जा सकता

Wed, 20 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहीदों का बलिदान भुलाया नही जा सकता
बिनौली ( बागपत)।
विज्ञापन

ग्वाली खेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में मंगलवार को बलिदान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने का आह्वान किया।

गोष्ठी का शुभारंभ संस्था के सचिव ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा हमें अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति का जज्बा जीवन में आत्मसात करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों का योगदान हमारे लिए गौरव का विषय है। डॉ. शबाना ने कहा वीर बलिदानियों को हमें हमेशा याद करना चाहिए तथा उनका स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने चाहिए। गोष्ठी का संचालन मुकेश कुमार वर्मा अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष कालूराम धामा ने की। इसमें रवि पंवार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. संदीप, गीता, शाबरा, सरिता, रूपा, वर्षा, देशपाल सिंह, राधा आदि ने विचार रखे। इसमें बलिदानियों के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed