फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जूनियर वर्ग में शौर्य, सीनियर वर्ग में अभिषेक प्रथम

जूनियर वर्ग में शौर्य, सीनियर वर्ग में अभिषेक प्रथम

Fri, 10 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में शौर्य, सीनियर वर्ग में अभिषेक प्रथम
बिनौली (बागपत) ।
विज्ञापन

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना गुलियान में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।

आयोजन का शुभारंभ संस्था के निदेशक डॉ. सुनील आर्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. राजीव खोखर ने कहा आयोजन करके सीखने की प्रवृति पर बल देता है। प्रोजेक्ट का चुनाव स्थानीय समस्या को लेकर किया जाता है। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 250 बच्चों ने मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में भोजन अपव्यय विषय पर बनाया शौर्य सिवाच का प्रोजेक्ट प्रथम स्थान के लिए चयनित हुआ। सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य विकिरण रूप में विषय पर अभिषेक शर्मा का प्रोजेक्ट को अव्वल आंका गया। चयनित प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी 11 नवंबर से कौशांबी में होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे। इसमें भाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, रविंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, चंद्रवीर सिवाच, शरमीन हुसैन, जितेंद्र आर्य, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed