फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आदेशों का नहीं हो रहा पालन, खेतों में जलाए जा रहे अवशेष

आदेशों का नहीं हो रहा पालन, खेतों में जलाए जा रहे अवशेष

Thu, 02 Nov 2017 01:23 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
आदेशों का नहीं हो रहा पालन, खेतों में जलाए जा रहे अवशेष
बागपत। एनजीटी के आदेश होने के बाद भी किसान खेतों में फसलों के अवशेष जला रहे हैं। कृषि विभाग ने कंट्रोल रूम तो बनाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खेकड़ा में जुर्माना तो लगाया, पर कुछ किसान खेतों ही अवशेष जला रहे हैं।
विज्ञापन

किसान गन्ने और धान के बचे अवशेष को खेतों में ही जला देते हैं, इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। एनजीटी ने कृषि विभाग को अवशेष जलाने पर जुर्माना लगाने के लिए निर्देशित किया है। कृषि विभाग से जुटे सभी विभागों को इसके लिए इसके प्रति जागरूक करने और अवशेषों से होने वाले फायदों का प्रचार-प्रसार किया । आदेश के बाद भी किसान खेतों में फसलों के अवशेष जला रहे हैं। बुधवार को गेस्ट हाउस के पास कई किसानों ने अपने धान के अवशेषों में आग लगा दी। लोगों ने बताया कि जिला कृषि विभाग के कंट्रोल रूम में फोन करने का काफी प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि खेकड़ा में जुर्माना भी लगा चुके हैं, लेकिन किसान जागरूक नहीं हो रहे है। दो एकड़ वाले किसानों पर तीन, पांच एकड़ वालों पर पांच और उससे ऊपर 15 हजार का जुर्माना निर्धारित किया है । उन्होंने कहा इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पोर्टल पर लिंक कर योजना का लाभ लें किसान
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि पारदर्शी किसान सेवा योजना के पोर्टल पर यंत्रों पर अनुदान के लिए सहमति हेतु लिंक दे दिया गया है, जो तीन नवंबर तक खुला रहेगा। इसके लिए किसान अपनी सहमति अंकित करें, जिसका लाभ मिलेगा। अंकित न करने पर 31 मार्च 2017 का पंजीकरण स्वयं निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल का पेराई सत्र तीन को
बागपत। दि बागपत को-आपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड का तीन नवंबर को पेराई सत्र शुरू होगा। जिसका उद्घाटन डीएम भवानी सिंह खंगारौत करेंगे। इसकी जानकारी प्रधान प्रबंधक एसके वर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed