फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   548 beneficiaries reached Vikas Bhavan with pension problems

Baghpat News: विकास भवन में पेंशन की समस्याओं को लेकर पहुंचे 548 लाभार्थी

Sun, 30 Jun 2024 05:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 30 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
548 beneficiaries reached Vikas Bhavan with pension problems
बागपत। विकास भवन में शनिवार को दूसरे दिन कैंप में सुबह नौ बजे से ही लाभार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। वहां 548 लाभार्थी केवाईसी कराने और पेंशन की समस्या को लेकर पहुंचे थे। वहां 197 लाभार्थियों की केवाईसी कराने के बाद उनकी समस्या का समाधान किया गया। साथ ही कई लाभार्थी ऐसे भी पहुंचे जिनके खाते में पेंशन पहुंच गई थी।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में दूसरे दिन भी विधवा महिला, बुजुर्ग व दिव्यांगों की केवाईसी कराने व पेंशन संबंधित समस्या को लेकर काफी संख्या में लाभार्थी पहुंचे थे। कैंप में समाज कल्याण, महिला कल्याण व दिव्यांग विभाग के कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लाभार्थियों की समस्या का समाधान किया। कैंप में विधवा पेंशन की 157 शिकायत में से 97 की केवाईसी, वृद्धावस्था पेंशन की 356 शिकायतों में सौ लाभार्थियों की केवाईसी की गई। साथ ही दिव्यांग पेंशन की 35 शिकायत पहुंची, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया और दो की केवाईसी कराई गई। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

--

लाभार्थियों को दिए टोकन, फिर की केवाईसी
विकास भवन में काफी संख्या में केवाईसी कराने के लिए लाभार्थी पहुंच गए थे। वहां अव्यवस्था फैलने के बाद टोकन की व्यवस्था की गई। सभी लाभार्थियों को टोकन दिए गए और उन्हें पंडाल में कुर्सी पर बैठाया गया। वहां कर्मचारी टोकन के अनुसार ही लाभार्थियों को बुला रहे थे और उनकी समस्या का समाधान कर रहे थे। ऐसे में कर्मचारियों के पास भी भीड़ एकत्र नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मेरी छह माह से पेंशन नहीं आ रही है। जब यहां चेक कराया तो पता चला कि बैंक में आधार कार्ड खाता से लिंक न होने के कारण पेंशन रूकी है। अब वह बैंक जाकर समस्या का समाधान कराएंगे। - रोहताश, लौहड्डा
--

छह माह पहले वृद्धावस्था पेंशन का फार्म भरा था, लेकिन अभी तक पेंशन नहीं आई है। अब यहां आकर केवाईसी कराई है। इसके बाद पेंशन चालू हो जाएगी।- फेरू, सिसाना

--

पेंशन के लिए दो साल से परेशान कर रहे हैं। कई बार समाज कल्याण विभाग में आया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आज उनकी केवाईसी हो गई है और जल्द ही पेंशन आने का आश्वासन दे रहे हैं। - सत्यवीर, कमाला

--

एक साल पहले वृद्धावस्था पेंशन का फार्म भरा था, लेकिन विकास भवन में लगे कैंप में आकर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब रजिस्ट्रेशन नंबर मांग रहे है और सोमवार को आने की बात कहीं है। जयवीर, भड़ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed