फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   54 officers will handle the arrangements for elections in municipality and panchayats

Baghpat News: नगर पालिका व पंचायतों में चुनाव की व्यवस्था संभालेंगे 54 अधिकारी

Wed, 05 Apr 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 05 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
54 officers will handle the arrangements for elections in municipality and panchayats
बागपत। नगर पालिका और पंचायतों में चुनाव की व्यवस्था 54 अधिकारी संभालेंगे। जिनको निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिकाओं के लिए पांच-पांच और नगर पंचायतों के लिए दो-दो अधिकारियों को निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बागपत नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए एसडीएम पूजा चौधरी को निर्वाचन और तहसीलदार प्रसून कश्यप को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है। वार्ड एक से छह तक जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण को निर्वाचन अधिकारी और उद्यान निरीक्षक डंबर सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड 7 से 12 तक सहायक अभियंता नलकूप खंड बागपत सौरभ चौधरी को निर्वाचन और अवर अभियंता नलकूप खंड ओमप्रकाश को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड 13 से 18 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप को निर्वाचन और अवर अभियंता लोनिवि अरविंद को सहायक निर्वाचन, वार्ड 19 से 25 तक सहायक आयुक्त राज्य कर प्रदीप कुमार को निर्वाचन और राज्य कर अधिकारी प्रेम किशोर सैनी को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। बड़ौत नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुभाष सिंह और चकबंदी अधिकारी अवनीश पाल शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है। यहां वार्ड एक से छह तक जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव को निर्वाचन और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद कुमार को सहायक निर्वाचन, वार्ड 7 से 12 तक सहायक अभियंता सिंचाई खंड बड़ौत गजेंद्र को निर्वाचन और अवर अभियंता सिंचाई खंड विजय सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड 13 से 18 तक सहायक आयुक्त राज्यकर विकास पंवार को निर्वाचन और राज्यकर अधिकारी पुनीत कुमार शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड 19 से 25 तक सहायक अभियंता सिंचाई खंड बड़ौत नरेंद्र को निर्वाचन और अवर अभियंता सिंचाई खंड बड़ौत मनोज कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। खेकड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम अपूर्वा यादव को निर्वाचन अधिकारी और नायब तहसीलदार खेकड़ा ज्योति को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। यहां वार्ड एक से छह तक सहायक अभियंता लोनिवि गोपाल राज स्वरूप को निर्वाचन, अवर अभियंता विक्रम सिंह को सहायक निर्वाचन, वार्ड 7 से 12 तक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी महेंद्र सिंह को निर्वाचन और अपर सांख्यिकी अधिकारी जगदीश सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड 13 से 18 तक श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी गौतम को निर्वाचन अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड 19 से 25 तक राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नीरज कुमार को निर्वाचन व अवर अभियंता सिंचाई खंड बागपत अतुल कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

टटीरी की इनके पास जिम्मेदारी
अग्रवाल मंडी टटीरी में अध्यक्ष पद के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार को निर्वाचन और क्षेत्रीय वनाधिकारी संजीव शर्मा को सहायक निर्वाचन, वार्ड एक से 11 तक सहायक अभियंता लोनिवि दिनेश चंद शर्मा को निर्वाचन और अवर अभियंता लोनिवि गंगा सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय में इनको मिली जिम्मेदारी
अमीनगर सराय में अध्यक्ष पद के लिए अधिशासी अभियंता नलकूप खंड अशोक कुमार को निर्वाचन व अवर अभियंता नलकूप बागपत जितेंद्र शर्मा को सहायक निर्वाचन, वार्ड एक से 11 तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्र को निर्वाचन व पशु चिकित्साधिकारी बागपत डॉ. हयात वारिस को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
छपरौली में इनको दी गई जिम्मेदारी
छपरौली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर को निर्वाचन व अवर अभियंता जिला पंचायत रोहित को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड एक से 12 तक पशु चिकित्साधिकारी को निर्वाचन अधिकारी, अवर अभियंता जल निगम अनुज कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
दोघट में इनको सौंपी जिम्मेदारी
दोघट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल को निर्वाचन व अवर अभियंता नरेंद्र सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड एक से 12 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय को निर्वाचन व जिला कार्यक्रम के प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुंवर को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी है।
टीकरी में यह संभालेंगे व्यवस्था
टीकरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती को निर्वाचन व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजीव मिश्र को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड एक से 12 तक खंड विकास अधिकारी बिनौली राजीव कुमार को निर्वाचन व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग स्वदीप कुमार झा को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

रटौल में इनको लगाया गया
रटौल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज को निर्वाचन व अवर अभियंता सिंचाई खंड बड़ौत के अश्वनी कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी, वार्ड एक से 14 तक जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव को निर्वाचन व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सत्यवीर सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed