फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   521 got vaccinated at four centers

चार केंद्रों के सात सत्रों पर 521 ने कराया टीकाकरण

Fri, 05 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
521 got vaccinated at four centers
चार केंद्रों पर 521 ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन

केंद्रों पर नहीं पहुंचे 53 फ्रंट लाइन वर्कर और 170 स्वास्थ्य कर्मी
बागपत। जिले में शुक्रवार को चार केंद्रों में सात सत्रों में 521 फ्रंट लाइन वर्कर व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीकाकरण किया गया। 53 फ्रंट लाइन वर्कर और 170 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले के चार केंद्रों पर सात सत्र लगाए गए। सीएचसी बागपत व मेडिसिटी अस्पताल बड़ौत में चार सत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों व पीएचसी खेकड़ा व सीएचसी बड़ौत में फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए तीन सत्र लगाए गए थे। चार सत्र में 411 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कराने की सूची जारी की गई थी, इनमें से 241 ने टीकाकरण कराया, जबकि 170 टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। सीएचसी बड़ौत में एक व पीएचसी खेकड़ा में दो सत्र लगाकर फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया। तीनों केंद्रों पर 333 के टीकाकरण की सूची जारी की गई थी, इनमें से 280 ने टीकाकरण कराया। शुक्रवार को 148 महिला व 373 पुरुषों ने टीकाकरण कराया। छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का 15 फरवरी को सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस तरह हुआ टीकाकरण
केंद्र सत्र लाभार्थी टीकाकरण
सीएचसी बागपत दो 202 86
सीएचसी बड़ौत एक 126 115
मेडिसिटी बड़ौत दो 209 155
पीएचसी खेकड़ा दो 207 165
कुल सात 744 521
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed