फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्काउट एंड गाइड के नियम का जानकारी दी

स्काउट एंड गाइड के नियम का जानकारी दी

Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
स्काउट एंड गाइड के नियम का जानकारी दी
बड़ौत (बागपत)। बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय में चल रहे स्काउट एंड गाइड शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षुओं को स्काउट एंड गाइड के नियम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरपी जैन, संरक्षक डॉ. एसके शर्मा एवं प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा ने किया। रामकिशन शर्मा ने बीएड द्वितीय वर्ष 2017-18 एवं डीएलएड तृतीय सेमेस्टर 2017-19 के प्रशिक्षुओं को स्काउट एंड गाइड के इतिहास से परिचित कराते हुए उन्हें स्काउट एंड गाइड नियम की जानकारी दी और सख्ती से नियम का पालन करने का आह्वान किया। कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का महत्व बहुत होता है, जो छात्र पढ़ाई काल में अनुशासन मेें रहकर शिक्षा ग्रहण करता है, वह कभी असफल नहीं होता। इस अवसर पर संरक्षक डा. एसके शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे देश सेवा एवं समाज उपयोगी क्रियाकलाप सीखने को मिलते हैं। शिविर को सफल बनाने में पंकुराम शर्मा, सोनिया, सरिता, मनीषा जैन, रश्मि पंवार, ममता शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, अभिनव त्यागी, रश्मि वर्मा, रीनू जैन, सुशील कुमार, आनंद कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed