फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में होली पूजन, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

बागपत में होली पूजन, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

Thu, 21 Mar 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत में होली पूजन, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
बागपत। होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने होलिका दहन स्थलों पर पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों के दीर्घायु होने की कामना की। शहर से लेकर देहात तक जिले के 627 होलिका दहन स्थलों पर पूजा अर्चना की गई। त्योहार पर लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देहात क्षेत्र के दोघट, दाहा, कासिमपुर खेड़ी, बिराल, कंडेरा, रमाला, छपरौली, सरूरपुर कलां, अमीनगर सराय और खेकड़ा समेत जिले के 627 होलिका दहन स्थलों पर होली की पूजा अर्चना की गई। शुभ मुहूर्त में यहां महिलाएं पहुंची और मंगलकामना की। बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की गई। बागपत शहर के होली चौक, पक्का घाट, पुराना कस्बा, कश्यप मोहल्ला समेत अन्य जगहों पर होलिका पूजन किया गया।
विज्ञापन



देव स्थलों पर भी की गई पूजा अर्चना
बागपत। होलिका दहन स्थलों के अलावा लोगों ने परिवार के देव स्थलों पर भी पूजा अर्चना की गई। लोग अपने-अपने परिवार के साथ इन जगहों पर पहुंचे और मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बागपत। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


बागपत में 627 जगहों पर होलिका दहन
बागपत। जिलेभर में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया। इस मौके पर पुलिस तैनात रही। लोगों ने ढोल की थाप पर खुशियां मनाई। सूखी लकड़ी और उपले जलाए गए।
होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में रात में करीब नौ बजे बागपत के होलिका दहन स्थल पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। ढोल की थाप पर यहां युवाओं ने होली गीत गाए और खुशियां मनाई। इसके अलावा यहां पर सूखी लकड़ी भी युवाओं ने एकत्र कीं, उपले भी जलाए गए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बागपत जिले में 627 जगहों पर होलिका दहन किया गया। लोगों के बीच उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed