{"_id":"5c0040f4bdec22414c643b5c","slug":"51543520500-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी तैयार करने की सीडीओ को नहीं दी रिपोर्ट, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी तैयार करने की सीडीओ को नहीं दी रिपोर्ट, नोटिस जारी
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ब्लॉक स्तर पर तैयार नर्सरी तैयार करने की कोई कार्य नहीं हुआ है। किसी भी तरह की रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध नहीं कराई है। सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया। जल्द रिपोर्ट नहीं दी तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिले को शासन से करीब पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग और सरकारी नर्सरी में भी इतनी संख्या में पौधे उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। सीडीओ ने ब्लॉक स्तर पर नर्सरी तैयार करने के निर्देश दिए थे। जहां भी सरकारी जमीन मिले वहीं पर नर्सरी बनाई जाएगी। ब्लॉक स्तर पर आदेशों का पालन नहीं किया गया है। आज तक भी नर्सरी की रिपोर्ट को उपलब्ध नहीं कराई गई है। गत दिवस सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी ब्लॉक के बीडीओ को नोटिस जारी किया। अवगत कराया कि आज तक भी नर्सरी की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। दो दिन में क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी दी जाएगी। रिपोर्ट नहीं दी गई तो माना जाएगा की मनरेगा योजना में कार्य करने में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। जिसको देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।