फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फुगाना की टीम ने जीता उदघाटन मैच

फुगाना की टीम ने जीता उदघाटन मैच

Sun, 18 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
फुगाना की टीम ने जीता उदघाटन मैच
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा रालोद के प्रदेश महासचिव बसंत तोमर ने किया। उद्घाटन मैच सीसीएस दाहा सी और फुगाना की टीमों के बीच हुआ। फुगाना ने 35-19 से मैच जीता। इसके बाद आदर्श क्लब दाहा ने बहावड़ी को 40-24 अंक से हराया। टटीरी अंशुल की टीम ने निरपुड़ा आकाश क्लब को 43-22 अंक से हराया। दाहा लेखराम क्लब बिजरौल ने पांचली मेरठ को 31-30 अंक से हराया। रवि राजपूत नंगला की टीम ने नितिन कंडेला शामली की टीम को 37-32 अंक से हराया। रेफरी केपी सिंह, अशोक रहे। इसमें मंटू राणा, अक्षय, अंकुर, अंकित, बादल, सागर, विराट, निखिल, छात्र नेता यशवंत सिंह, रोहित चौहान, सोनू तोमर, मोनिश पंवार का सहयोग रहा।
विज्ञापन


पलड़ी की टीम ने जीता मैच
दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव में तीन दिवसीय तोमर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्घाटन पूर्व मंत्री योगराज सिंह और मास्टर सत्यवीर सिह राठी ने किया। उद्घाटन मैच तोमर क्लब पलड़ा और विनीत क्लब मुलसम की टीमों के बीच हुआ। इसमें तोमर क्लब की टीम 39-23 अंक से विजयी रही। दूसरे मैच में सुल्तान क्लब कलीना की टीम ने अंकित क्लब पलड़ी को 49-43 अंक से हराया। रेफरी साहिबा व जावेद रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान हाकिम अली, ग्राम प्रधान नफीस, राहिल तोमर, आशु फौजी, हसन प्रधान, मौसम चौधरी, कमल शहीद, अली हसन, गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed