{"_id":"5b9eacd5867a557f565e4c19","slug":"51537125589-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़सैनी के पूर्व प्रधान की जेल में बीमारी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़सैनी के पूर्व प्रधान की जेल में बीमारी से मौत
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद बुढ़सैनी के पूर्व प्रधान की बीमारी के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया।
हत्या के मामले में 2013 से जिला जेल में बंद बुढ़सैनी गांव के पूर्व प्रधान मोहनलाल यादव (82) को रविवार को जेल अस्पताल में हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया, जहां जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भांजे कल्लन ने बताया कि जेल प्रशासन ने समय से इलाज नहीं कराया। वे कई साल से टीबी के मरीज थे। तीन दिन पहले जेल में हालत बिगड़ने के बाद उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया और फिर से उसे जेल भेजा। इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हुई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।