{"_id":"5b96c653867a557ebd68711c","slug":"51536607827-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास आज, नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे समारोह में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास आज, नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे समारोह में शामिल
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सहारनपुर हाईवे (एनएच 709बी) के चार लेन चौड़ीकरण के लिए शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। पहले दो चरण में 125 किमी हाईवे का चौड़ीकरण होगा, इसकी अनुमानित लागत 1505 करोड़ रुपये है। चार जिलों से होकर गुजरने वाला यह हाईवे पिछले एक दशक से सियासी मुद्दा बना हुआ है।
यूपी सरकार से एनओसी मिल जाने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। तीन चरण में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण होगा।
पहला चरण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से शामली बाईपास (61.409 किमी), दूसरा चरण शामली बाईपास से सहारनपुर (62.779 किमी) का चौड़ीकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में गाजियाबाद के लोनी से बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस तक शेष टुकड़े का निर्माण होगी, इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। एनएचएआई कुल 155.25 किमी लंबे हाईवे का चौड़ीकरण करेगी, जिस पर करीब 1505.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजर रहा यह हाईवे पिछले करीब एक दशक से सियासी मुद्दा बना हुआ है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़ और हरियाणा के लोगों को इसके निर्माण से लाभ होगा।
विज्ञापन
जेवी कॉलेज में बनवाया वाटर प्रूफ पांडाल
बागपत। हाईवे के शिलान्यास के लिए जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में वाटर प्रूफ पांडाल बनाया गया है। इसके बगल में ही हेलीपैड बनवाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि बागपत के बाद सहारनपुर में शिलान्यास किया जाएगा।