फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली

पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली

Fri, 31 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली
बिनौली (बागपत)। बरनावा के भूमिया देव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी हुईं, इसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली गई। इसके उपरांत भूमिया परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ रहा प्रदूषण भविष्य के लिए खतरनाक है। पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सबको एक पौधा लगाकर उसको सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव धामा, सुधीर त्यागी, प्रभा कश्यप ने भी पर्यावरण सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए। इसके उपरांत उन्होंने भूमिया परिसर में आम, अमरूद, जामुन, शीशम, कंजी, पापड़ी आदि प्रजातियों के 100 छायादार पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा करने की शपथ ली। इसमें मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव धामा, सुधीर त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष अनीश कुरैशी, विजय कुमार, ओमी भगत जी, विक्रम दत्त शास्त्री, प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, विकास कुमार, राहुल, अंकिता, दीपा, संजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed