{"_id":"5b6f37cf4f1c1bf1258b4852","slug":"51534015439-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शिविर में 312 बच्चों के दांतों की जांच की
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक ने अध्ययनरत बच्चों को दंत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास वशिष्ठ ने नर्सरी कक्षा से 12 कक्षा तक के 312 छात्र छात्राओं के दांतों की जांच कर उन्हें दांतों की सुबह शाम नियमित रूप से सफाई करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुंह और दांतों से संबंधित बीमारियों से पेट और दिल पर भी असर पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को छह माह में एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक से दांतों की जांच करानी चाहिए। यदि हमारे दांत ठीक है तो हम पूर्ण स्वस्थ रह सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, निदेशक डॉ. अनिल आर्य, ऋषिपाल सिंह, नितिन शर्मा, चंद्रवीर, सुनीता, नेहा आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो