{"_id":"5b69ec124f1c1b923e8b5b4a","slug":"51533668370-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 कृषि रासायनिक दुकानों से 15 दवाओं के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 कृषि रासायनिक दुकानों से 15 दवाओं के लिए नमूने
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 कृषि रासायनिक दुकानों से 15 दवाओं के नमूने लिए
बागपत। कृषि रक्षा उर्वरकों बेचने वाले 31 दुकानों पर कृषि विभाग की छह अफसरों ने औचक निरीक्षण किया और 15 दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाया गया। सैंपल फेल मिलने पर संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि कृषि रसायनिक उर्वरकों के दुकानदारों द्वारा किसानों को एक्सपायर और अन्य प्रकार की दवाओं का वितरण किया जाता है। दवाओं का बिल नहीं दिया जाता। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के आदेश पर तीनों तहसीलों की 31 दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 15 दवाएं संदिग्ध मिलने पर उनके नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि बड़ौत तहसील क्षेत्र में एसडीएम और जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बागपत में एसडीएम और उप कृषि निदेशक, खेकड़ा तहसील एसडीएम और भूमि संरक्षण अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। दवाओं को जांच के लिए लैब भिजवा दिया गया है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, उनके अनुसार ही संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं निर्देशित भी किया गया कि जो भी किसान उर्वरक खरीदेगा, उसको बिल दिया जाएगा। कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी।