{"_id":"5b08662c4f1c1bf86e8b4a58","slug":"51527277100-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांकेतिक जाम लगाकर ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांकेतिक जाम लगाकर ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Updated Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के खिलाफ सांकेतिक जाम लगाया
बिनौली। संतनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति दो दिन से ठप्प है। जिससे इन गांवों में पेयजल संकट गहरा गया हैं। शुक्रवार को बरनावा में ग्रामीणों ने सांकेतिक जाम लगाकर ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रोष जताया।संतनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चंदायन, बेगमाबाद गढ़ी, शाहपुर बाणगंगा, संतनगर, बरनावा सहित आधा दर्जन गांवों में पिछले दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी है।
शाहपुर बाणगंगा गांव में एनजीटी के आदेश पर सभी सरकारी हैंडपंप उखड़वाये जा चुके हैं। वहां ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए लगे सबमर्सिबल पंप भी बंद पड़े है। यहां हालात ये है कि ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। ऐसा ही हाल बरनावा का है। जहां ग्रामीणों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ रही है। समस्या से त्रस्त बरनावा के ग्रामीणों ने दाहा मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाकर ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया तथा आपूर्ति शीघ्र चालू न होने पर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
इस दौरान बसपा नेता ब्रह्मानन्द जाटव, बाबू कुरैशी, सुभाष शर्मा, संदीप जैन, विनोद, इस्लाम कुरैशी, इनाम कुरैशी, चांद मोहमद, विशाल जैन, राकेश प्रजापत, जीत सिंह आदि शामिल थे। ऊर्जा निगम के एसडीओ सुधाकर से इस बाबत जानकारी ली गयी तो उनका कहना था केविल फाल्ट होने आपूर्ति बाधित है जल्द ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु की जाएगी।