{"_id":"5b01c8ff4f1c1bf36b8b4ccd","slug":"51526843647-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयम से जीवन में सुख समृद्धि : प्रभावना भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयम से जीवन में सुख समृद्धि : प्रभावना भूषण
Updated Mon, 21 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में चल रहे सुव्रतोनाथ विधान में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए जैन संत प्रभावना भूषण महाराज ने कहा कि संयम जीवन की निधि है, अमूल्य संपदा है। संयम में आत्मशक्ति की अभिवृद्धि होती है। लक्ष्य की सिद्धि संयम में सन्निहित है। संयम के अभाव में मानव दानव बन जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में संयम और अनुशासन का बेहद महत्व है। संयम और अनुशासन जीवन में सुख समृद्धि देता है। निजानंद वैभव को प्राप्त कर देता है। इससे जीवन मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होता है।
इस दौरान विधानाचार्य ब्रहचारी संतोष भैया के निर्देशन में नक्षत्र जिनालय, प्रकीर्ण तारका, वैमानिक देव, सौधर्म युगल, सानत कुमार माहेंद्र स्वर्ग, ब्रहकल्प, लांतव कापिष्ट, शुक्र महाशुक्र, आनत प्राणत आरण्य अच्युतय, नवग्रहीवक सहित 13 पूजा हुई। तथा श्रद्धालुओं ने मंत्रपाठ के साथ 212 अर्घ्य चढ़ाए। आगरा, मुरैना, बनारस, दिल्ली आदि जगहों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधान में भाग लिया। विधान का समापन सोमवार को हवन के साथ होगा। रात्रि में भक्ति संगीत संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन ब्रहचारी अतुल भैया ने किया। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र देवेंद्र जैन, मनीष जैन, प्रदीप जैन, राकेश जैन, गौतमचंद जैन, श्रवण जैन, लता जैन, मनोज जैन, ममता जैन, मुकेश, उज्ज्वल जैन आदि मौजूद रहे।