{"_id":"5adf899d4f1c1b57098b65b0","slug":"51524599197-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को जबलपुर में पुरस्कार मिला, गांव में जश्न मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान को जबलपुर में पुरस्कार मिला, गांव में जश्न मना
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। लोयन मलकपुर गांव मेें आयोजित कार्यक्रम मेें प्रधान दीपक को मध्यप्रदेश के जबलपुर मेें पंडित दीन दयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित करने पर हर्ष जताया।
मंगलवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर महावीर सिंह पूर्व प्रधान और संचालन डॉ. प्रताप लोयन ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने टीवी के माध्यम से मध्यप्रदेश के जबलपुर में चल रहे प्रधानों को सम्मानित किए जाने वाले शो को भी देखा। जैसे ही प्रधान दीपक को सम्मानित किया, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों पर जश्न मनाना शुरू कर दिया। डा. प्रताप लोयन का कहना था कि यह पुरस्कार प्रधान को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र सहित विकास कार्य कराने तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वृक्षारोपण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान पर मिला है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसमें प्रधान सुखपाल, किरण पाल लंबरदार, धर्मपाल, बॉबी, ओम सिंह, रविंद्र डायरेक्टर, संजीव, जोगेंद्र, संजू, सौदान, कृष्णपाल आदि शामिल रहे।