फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत, खेकड़ा एवं बागपत पालिका के सदस्य जीते

बड़ौत, खेकड़ा एवं बागपत पालिका के सदस्य जीते

Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत, खेकड़ा एवं  बागपत पालिका के सदस्य जीते
बागपत। कलक्ट्रेट में जिला योजना समिति के चार पदों पर चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अनारक्षित सीट के लिए अमीनगर सराय की महिला सभासद राशिदा को निर्विरोध चुना गया। वहीं तीन पदों पर बड़ौत, खेकड़ा और बागपत नगर पालिका के सदस्यों की जीत हुई। विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर खुशी भी मनाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला योजना समिति के चार पदों पर चुनाव में नगर पंचायत और नगर पालिका के 131 सभासदों ने मतदान किया। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एमएल पटेल और सहायक निर्वाचन अधिकारी उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि अनारक्षित महिला वर्ग पर राशिदा निर्विरोध चुनी गईं हैं। अनारक्षित पुरुष वर्ग की दो सीटों पर चुनाव में खेकड़ा के सभासद प्रत्यक्ष गुप्ता 105 वोट और बागपत के सत्यपाल ने 94 वोट लेकर विजय हासिल की। अग्रवाल मंडी टटीरी के सभासद राहुल को सिर्फ 32 वोट ही मिले और उन्हें पराजय झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अन्य पिछड़ा वर्ग पर प्रताप सिंह बड़ौत विजयी रहे, इनको 87 वोट मिले, जबकि खेकड़ा सभासद नजीर 44 वोट लेकर पराजित हो गए। चुनाव अधिकारी ने बताया 135 में से 131 वोटरों ने मतदान किया। एक वोट निरस्त हुई और तीन सभासद मतदान करने के लिए नहीं पहुंचे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के चुनाव में अव्यवस्था रही हावी
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति के चुनाव में अव्यवस्था हावी रही। मतदान स्थल के पास ही मतदाताओं की भीड़ लगी रही। बैलेट पेपर पर मोहर लगाते समय सभासदों के रिश्तेदार और प्रत्याशियों के समर्थक मौके पर ही खड़े नजर आए।

चुनाव में डटे रहे बड़ौत चेयरमैन
बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा समर्थकों के साथ मतदान स्थल के बाहर खड़े रहे। उन्होंने चुनाव की जानकारी ली। समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के प्रयास में लगे रहे।

समर्थक और प्रत्याशियों में हुई नोकझोंक
वोटरों को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में कई बार कलक्ट्रेट में नोकझोंक हुई, जिसे लेकर वहां हंगामा रहा। गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव कराते हुए इसे शांत करा दिया गया।


गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे कई वोटर
प्रत्याशियों ने वोटरों को मतदान स्थान पर लाने और वापस घर तक ले जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था नजर आई। इससे पहले प्रत्याशियों ने सभासदों को चुनाव से एक दिन पूर्व घर-घर जाकर मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed