फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी दलालों की हरकत

सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी दलालों की हरकत

Wed, 14 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी दलालों की हरकत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एसई ने मंगलवार को देर शाम एक्सईएन प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। इसदौरान विभागीय रिकार्ड अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई और कार्यालय में तैनात कई कर्मचारियों को फील्ड में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने दफ्तरों में सक्रिय दलालों पर शिकंजा कसने के लिए जनपद के समस्त विद्युत कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
एसई रामबीर सिंह ने मंगलवार को देर शाम एक्सईएन प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय रिकार्ड अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरस्त करने और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर कार्यालय में तैनात टीजी लाइन अनुज शर्मा समेत कई कर्मियों को अप्रैल माह से फील्ड में भेजने के आदेश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी यदि नौकरी में रहना है तो ईमानदारी से काम करना सीखना होगा। एसडीओ समेत अवर अभियंताओं को उपभोक्ताओं की समस्या का तत्काल प्रभाव निस्तारण करने और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को जनहित में घर-घर पहुंचाने को कहा
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत कार्यालय में सक्रिय दलालों पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के समस्त विद्युत कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को एक लाख रुपये के बकाएदार का तत्काल प्रभाव से कनेक्शन काटने और गांव में घर-घर विद्युत कनेक्शन देकर मीटर से सप्लाई देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि चेकिंग के दौरान काटे विद्युत कनेक्शन दोबारा जुडे़ मिले तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा इस बार ओटीएस योजना नहीं आएगी, इसलिए योजना का इंतजार करने के बजाए उपभोक्ता कार्यालय में बिल जमा कराएं। इस अवसर पर एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा, एसडीओ चैन सिंह, एसडीओ रितेश्वर बुंध, मनोहर सिंह तोमर, खलील, आरिफ, धर्मपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने 20 पर केस दर्ज कराई
बड़ौत। एसडीओ चैन सिंह और जेई विनय कुमार शर्मा और नरेंद्र प्रताप ने छापे मारी कर 20 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की और चार लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed