{"_id":"5a8c7de44f1c1bd34b8b9dee","slug":"51519156708-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना हो रहे हादसों से सबक लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना हो रहे हादसों से सबक लें
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग खतरे से खाली नहीं है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। वाहन सवारों को इनसे सबक सीखना चाहिए। घर से दुपहिया वाहन लेकर निकले, तो हेलमेट जरूर पहनें। जिले की सड़कों पर आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, इनमें हेलमेट नहीं होने के कारण ही दुपहिया वाहन सवार की जान चली गई।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, इनमें मौत की वजह हेलमेट का न होना बना है। बागपत-मेरठ रोड पर तीन माह पहले रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार ने अगर हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी। एआरटीओ आरपी मिश्रा बताते हैं कि प्रत्येक बुधवार को लोगों को जागरूक किया जाता है। विभाग के जागरूकता अभियान में अभिभावक और शिक्षक अहम योगदान दे सकते हैं। अभिभावक किशोर उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। अभिभावक अपने बालिग बेटे या बेटी को वाहन के प्रयोग के विषय में बताएं। खुद भी घर से निकलें तो हेलमेट पहनें और ट्रिपल राइडिंग से बचें। टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ बुधवार का अभियान चलेगा। इस दौरान लोगों को हेलमेट के विषय में जागरूक किया जाएगा।